गया, मार्च 24 -- गया जी जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्खीबाग मोहल्ला (सिक्स लेन पुल के पास) निवासी अंजय सिंह की पुत्री दीया ने पटना में आयोजित खेलो इंडिया के तहत राज्य स्तरीय पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। दीया का पैतृक गांव अतरी थाना क्षेत्र का बैरका है और वह ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल की छात्रा है। पिता अंजय सिंह ने बताया कि 2025 में भी उसने राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.