तीरंदाजी में किठौर के आर्यन ने जीता स्वर्ण पदक
मेरठ, अगस्त 30 -- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल में किठौर क्षेत्र के फतेहपुर नारायण गांव निवासी आर्यन देवराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जूनियर वर्ग के इंडियन राउंड में आर्यन ने सर्वश्रेष्ठ 308 अंक अर्जित कर पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में अभिषेक जोगी दूसरे स्थान पर रहे। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर आर्यन का चयन राज्य स्तरीय टीम के लिए भी किया गया है। उसकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रशिक्षक अमित सरायवाल और पूजा सिंह ने बताया कि आर्यन की सफलता उसकी लगातार मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। आर्यन के पिता मनोज कुमार ने कहा कि बेटे की उपलब्धि पर पूरा परिवार ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.