भदोही, फरवरी 17 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को पहुंचे तीरंदाजी प्रशिक्षुओं में डीएम शैलेश कुमार ने धनुष-तीर व किट वितरित कर प्रोत्साहित किए। राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी कोच आकाश गुप्ता से नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को जरूरी खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई। खेल सामग्री मिलते ही प्रशिक्षुओं का चेहरा खिल उठा। इस दौरान डीएम ने कहा कि खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें उचित मंच एवं संसाधन उपलब्ध कराने की। शासन की मंशा के अनुरूप युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। खिलाड़ियों को अनुशासन, परिश्रम एवं निरंतर अभ्यास के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने को प्रेरित किए। वहीं, जेपी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. रत्नेश पांडेय एवं सिस्को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.