तीरंदाजी प्रतियोगिता में 120 खिलाड़ियों ने साधा निशाना
मेरठ, अगस्त 31 -- राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। विभिन्न दूरियों से खिलाड़ियों ने लक्ष्य पर सटीक निशाने साधे। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन और हासिल अंकों के आधार पर विजेताओं का चयन करके पदक व मेडल से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष अरुण जिंदल रहे। दो दिवसीय प्रतियोगिता में नई और पुरानी आर्चरी रेंज पर अंडर-10, अंडर-15 और अंडर-18 आयुवर्ग के बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने इंडियन, कंपाउंड और रिकर्व वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- तीरंदाजी में किठौर के आर्यन ने जीता स्वर्ण पदक प्रतियोगिता में करीब 120 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.