तीरंदाजी प्रतियोगिता में निशानेबाजों ने नौ पदक जीते
मेरठ, जुलाई 23 -- ट्रांसलम एकेडमी के विद्यार्थियों ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 तीरंदाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। कोटद्वार स्थित बालूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में ट्रांसलम के खिलाड़ियों ने सटीक निशाने लगाते हुए नौ रजत पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के दौरान अंडर-14 वर्ग में कार्तिक पूनिया, प्रखर वीर सिंह, शौर्य तोमर व ओजस सिरोही, अंडर-17 वर्ग में नमन धामा, अनिमेष गुप्ता और उद्गम चौधरी, अंडर-17 (मिश्रित) वर्ग में अवनी चौधरी व नमन धामा की जोड़ी ने की टीम ने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। अब ये सभी खिलाड़ी सीबीएसई द्वारा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगे। यह भी पढ़ें- सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन तीरंदाजी प्रतियोगिता में डीपीएस दौलतपुर की छात्रा अंशुल ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.