दुमका, अप्रैल 3 -- दुमका, प्रतिनिधि। 25 मार्च से 04 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित किए जा रहे तीरंदाजी प्रतियोगिता में एकलव्य तीरंदाजी केंद्र, (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) कमार दुधानी दुमका के चार प्रतिभाशाली खिलाडी मेघा बेसरा, कृष्णा पिंगुआ, दिनेश मुर्मू व साइमन सोरेन ने भाग लिया है। इस प्रतियोगिता में गुरुवार को मेघा बेसरा ने कम्पाउंड व्यक्तिगत स्पर्द्धा में रजत पदक, मिक्स टीम इवेंट में कांस्य पदक और टीम इवेंट में कांस्य पदक जीत कर दुमका के साथ झारखंड का नाम रौशन किया है।वहीं कृष्णा पिंगवा ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए मिक्स टीम इवेंट स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा, जिसमें सीओई के प्रशिक्षक सुमित कुमार मिश्रा के मेहनत और प्रशिक्षण का अतुलनीय योगदान रहा। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी तुफान कुमार पोद्दार झारखंड आर्चरी टीम के साथ खिलाड़ियों क...