तीरंदाजी प्रतियोगिता में खूंटी की अश्विता ने जीता ओवरऑल स्वर्ण
रांची, अगस्त 5 -- खूंटी, संवाददाता। टोरियन वर्ल्ड स्कूल में आयोजित सीबीएसई जोनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के अंडर-17 इंडियन राउंड बालिका वर्ग में खूंटी की तीरंदाजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। डीएवी पब्लिक स्कूल, खूंटी की छात्रा अश्विता पूर्ति ने 30 मीटर स्पर्धा में रजत, 20 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण तथा ओवरऑल स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में श्याम एक्सीलेंस स्कूल, रांची की छात्रा अर्पिता कुमारी ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 30 मीटर एवं 20 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीते। दोनों स्पर्धाओं के अंकों के आधार पर उन्हें ओवरऑल कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। अश्विता पूर्ति और अर्पिता कुमारी दोनों वीर बिरसा तीरंदाजी अकादमी की पूर्व प्रशिक्षु हैं तथा वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के रांची आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.