चंदौली, अगस्त 13 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। शहीदगांव स्थित अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के निर्देशन में मण्डल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। खेल का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक आशीष विद्यार्थी ने दीप प्रज्वलित एवं तीर चलाकर किया। प्रयोगिता में चन्दौली , बनारस, गाजीपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें आल ओवर चैंपियन गाजीपुर रहा। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: सीबीएसई क्लस्टर-4 खो-खो चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों में दिखा उत्साहप्रतियोगिता के विजेता स्पर्धा में यश मौर्य (रिकर्व) प्रथम, आदिति सिंह (इण्डिया राउंड) प्रथम, ख़ुशी कुशवाहा (कम्पाउन्ड) प्रथम, जूनियर वर्ग में ज्योति (इण्डिया राउंड) प्रथम, और सब जूनियर वर्ग में खुशी प्रथम रहीं। इस मौके पर आशीष व...