रांची, नवम्बर 23 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जोन्हा की प्रशिक्षु तीरंदाज बेबी कुमारी का रविवार को उनके गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया। तीरंदाज बेबी कुमारी का स्वागत पूर्व मुखिया मोतीराम मुंडा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गुलदस्ता देकर किया। राजाडेरा निवासी मुनेश्वर सिंह घटवार की पुत्री और बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र जोन्हा की प्रशिक्षु तीरंदाज बेबी कुमारी वाराणसी में आयोजित 69वें स्कूल नेशनल गेम्स के अंडर 14 इंडियन राउंड तीरंदाजी बालिका वर्ग में नेशनल चैंपियन बनी है। बेबी की उपलब्धि पर राजाडेरा और जोन्हा के ग्रामीणों ने खुशी जताई। मौके पर कोच रोहित कुमार, महावीर महतो सहित टीम सदस्य सुनीता टूटी, आलोमणि महतो और रचना टूटी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.