गाजीपुर, फरवरी 27 -- जमानिया। क्षेत्र के खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ के भिलाई में 22 से 28 फरवरी तक आयोजित अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर पदकों की झड़ी लगा दी। भिलाई में हुई इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ज़मानिया स्थित द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के प्रशिक्षुओं ने विभिन्न अर्धसैनिक बलों व राज्य पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। अमीषा चौरसिया (बीएसएफ) ने स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। प्रशांत (असम राइफल्स) और रोहित (आईटीबीपी) ने क्रमशः दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किए। मनीष दुबे (असम राइफल्स) ने एक रजत पदक अपने नाम किया। नमिता वर्मा (उप्र पुलिस) और बलराम यादव (बीएसएफ) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कोच सतीश दुबे ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन ने जमानिया की प्रतिभा को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.