गुड़गांव, मई 29 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। वर्ल्ड आर्चरी एक्सीलेंस सेंटर ओलंपिक सिटी लुसाने (स्विट्जरलैंड) में वर्ल्ड आर्चरी लेवल-1 कोच कोर्स आयोजित हुआ। जिसमें जिला खेल विभाग गुरुग्राम के तीरंदाजी कोच भगवत सिंह ने भारत देश का प्रतिनिधित्व करते किया। साथ ही वर्तमान में तीरंदाजी खेल में उपयोग होने वाली नई-नई टेक्नोलॉजी और खोज के बारे में गहन अध्ययन किया। कोर्स की परीक्षा को अच्छे अंकों के साथ पास करते हुए वर्ल्ड आर्चरी लेवल-1 क्वालिफाइड कोच होने का गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि और काबिलियत की सराहना करते हुए हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने तीरंदाजी कोच भगवत सिंह को सम्मानित किया! इस अवसर पर हरियाणा खेल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आफ स्पोर्ट्स (गुरुग्राम मंडल) गिरिराज सिंह, प्रेसिडेंट खेल स्टेडियम समिति सोहना एवं उप मंडल अधिकारी सोहना अखिलेश...