गुड़गांव, फरवरी 28 -- गुरुग्राम संवाददाता। दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कंपलेक्स में देश भर के कोचों का कोचिंग लेवल-1 और लेवल- 2 का कोर्स आयोजित किया। जिसमें खेल विभाग गुरुग्राम के कोच भगवत सिंह ने दोनों ही लेवल के एग्जाम अच्छे अंकों के साथ पास किया। इसके आधार पर भारतीय तीरंदाजी संघ व स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने तीरंदाजी कोच भगवत सिंह को वर्ल्ड तीरंदाजी एक्सीलेंशी सेंटर स्वीटजरलैंड में आयोजित 14 से 21 मार्च तक वर्ल्ड आर्चरी कोचिंग लेवल-1 कोर्स के लिए चयनित किया गया। जिसमें तीरंदाजी खिलाड़ियों के लिए नई- नई तकनीक और डेवलपमेंट के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।जिससे गुरुग्राम जिले के खिलाड़ियों को परफॉर्मेंस में काफी फायदा होगा। इस कोर्स का सारा खर्चा भारतीय तीरंदाजी संघ व स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा वहन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस...