तीरंदाजी केंद्र के 5 खिलाड़ियों का जेएसएसपीएस के लिए चयन
रांची, अप्रैल 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड सरकार द्वारा संचालित जोन्हा डे-बोर्डिंग बालक तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के पांच तीरंदाजों- हर्ष सोनकर, मनोज महतो, तेजस सिंह मुंडा, आनंद लोहरा और बिनय बेदिया का चयन (झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी) जेएसएसपीएस के लिए हुआ है। झारखंड सरकार और सीसीएल के इस संयुक्त उपक्रम में इन खिलाड़ियों को अब विश्वस्तरीय सुविधाएं व बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा। जोन्हा स्थित इस सेंटर ने पूर्व में भी राज्य को कई दिग्गज राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.