फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 9 -- कायमगंज, संवाददाता । स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और मनमानी पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। प्रसव के नाम पर अवैध वसूली के मामले में एक ओर स्टाफ नर्स पर कार्रवाई करते हुए उनका तबादला कर दिया गया था। वहीं तीमारदार से मारपीट करने के आरोप में ईएमटी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।अस्पताल में तैनात संविदा स्टाफ नर्स शीतल विश्वकर्मा ने एक तीमारदार से रूपये की मांग की थी। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने प्रकरण में जांच कराई, जिसमें आरोपों की पुष्टि होने के बाद शीतल विश्वकर्मा को तत्काल प्रभाव से अस्पताल से हटा दिया गया है। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.