वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को मंडलीय और जिला अस्पताल में निरीक्षण किया। पांडेयपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के पास स्ट्रेचर पर मरीज लेकर आ रहे तीमारदार से उन्होंने अटेंडेंट के बारे में पूछा। तीमारदार ने उन्हें बताया कि अटेंडेंट ने उसका आधार कार्ड रख लिया। स्ट्रेचर लाने पर लौटाने की बात कही। इस पर उन्होंने कहा कि स्ट्रेचर खींचना तो अटेंडेंट का काम है। यह काम वह उससे क्यों करा रहा है। उन्होंने स्ट्रेचर अटेंडेंट को फटकार लगाते हुए सीएमएस को नोटिस देने का निर्देश दिया। डीएम ने स्ट्रेचर अटेंडेंट, वार्ड ब्वॉय, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मचारी और बचावकर्मी को हरवक्त ड्यूटी पर तैनात रहने का निर्देश दिया। डीएम ने सीटी स्कैन कक्ष का निरीक्षण किया। कक्ष में गंदगी पर उन्होंने नाराज...