आजमगढ़, अप्रैल 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के जुनेदगंज स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार सुबह कर्मचारी और तीमारदार के बीच मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पीड़ित ने घटना के संबंध में तहरीर दी है। अस्पताल में पहले भी विवाद हो चुका है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कड़सरा आइमा गांव निवासी राजू ने बताया कि उसके भाई इंद्रेश की उंगली सोमवार सुबह ट्रैक्टर की मरम्मत करते समय कट गई। इस पर उन्हें जुनैदगंज स्थित श्याम हॉस्पिटल ऐंड ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनके इलाज में लापरवाही बरती जा रही थी। यह भी पढ़ें- मारपीट का वीडियो वायरल मामला जांच मे मिला असत्य इस पर मैं अपने भाई को लेकर जाने लगा। इस पर वहां मौजूद कुछ स्वास्थ्य कर्मियों ने दबाव बनाया कि ...