लखनऊ, मार्च 9 -- रेल प्रशासन ने होली मना कर काम पर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तीन होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाने का फैसला लिया है। इसमें आनन्द विहार-लौकहा बाजार-आनन्द विहार, मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-गोरखपुर-मुम्बई छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनल और पुणे-गोरखपुर-पुणे होली विशेष गाड़ी शामिल हैं। तीनों लखनऊ होकर चलेंगी। ट्रेन नंबर 04014/04013 आनन्द विहार -लौकहा बाजार-आनन्द विहार वाया गोरखपुर -लखनऊ को आनन्द विहार से 10 से 15 मार्च और लौकहा बाजार से 11 से 16 मार्च तक चलाया जाएगा। ट्रेन नंबर 01079/01080 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनल-गोरखपुर-मुम्बई छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनल को मुम्बई छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनल से 10 से 31 मार्च तक और गोरखपुर से 12 मार्च से 02 अप्रैल तक चलाया जाएगा। ट्रेन नंबर 01415/01416 प...