गढ़वा, अप्रैल 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शहर के तीन अलग-अलग होटल में अनैतिक कार्य करने के मामले में होटल मैनेजर सहित 6 लोगों को जेल भेज दिया गया है। वहीं होटल मालिक, संचालक सहित 12 लोगों पर नामजद व अन्य अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने होटल में अनैतिक कार्य कराने के मामले में सोनपुरवा स्थित होटल एसएनसी के मैनेजर भवनाथपुर थाना क्षेत्र के गोरू गांव निवासी सोरख पासवान, होटल आरडीएस के मैनेजर संगत मोहल्ला निवासी मनोज कुमार, सोनपुरवा निवासी अफरीदी आलम, यूपी के दुद्धी सोनभद्र निवासी आशुतोष कुमार, मझिआंव थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार, अंचला नावाडीह गांव निवासी विकास कुमार को जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने होटल एसएनसी के मालिक, होटल आरडीएस के मालिक व संचालक के अलावा होटल तिवारी इन के मालिक, मैनेजर ओर होटल में रु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.