चतरा, मार्च 24 -- चतरा प्रतिनिधि खाड़ी देशों में हो रहे युद्ध का असर अब स्थानीय बाजारों में भी साफ दिखने लगा है। पिछले तीन हफ्तों के भीतर खाद्य तेल समेत कई आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खासकर प्लास्टिक से निर्मित सामान सबसे अधिक महंगे हो गए हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलिंडर की किल्लत नहीं है, लेकिन कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति अभी भी चतरा में बाधित है, जिससे होटल और छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सर्राफा बाजार में उलट तस्वीर देखने को मिल रही है। पिछले 20 दिनों में सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। सोना करीब 14 प्रतिशत तक टूट गया है, जिससे इसकी कीमत 1.71 लाख रुपये से घटकर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.