आगरा, जुलाई 23 -- सर्व सेफ फूड प्रोजेक्ट के तहत नेस्ले इंडिया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) और नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (एनएएसवीआई) मिलकर प्रदेश के कई शहरों में तीन हजार से अधिक स्ट्रीट फूड वेंडर्स को प्रशिक्षण देंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि इस पहल से खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने तीनों संस्थाओं के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की समृद्ध विरासत, खानपान और आतिथ्य इसे विशिष्ट पहचान देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...