प्रयागराज, अप्रैल 28 -- प्रयागराज। हिन्दुस्तानी एकेडेमी की ओर से शताब्दी वर्ष में गुरु गोरक्षनाथ पर केंद्रित विशेषांक निकाला जाएगा। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि पंद्रह मई तक निर्धारित की गई है। कोई भी शोधार्थी जो अपना लेख प्रकाशित कराना चाहता है, उसे तीन हजार शब्दों में अपना लेख एकेडेमी प्रशासन को देना होगा। लेख की समीक्षा करने के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई जाएगी, जो उसकी स्क्रीनिंग करेगी। स्क्रीनिंग के बाद समिति यह तय करेगी कि लेख छपने योग्य है या नहीं। एकेडेमी के प्रशासनिक अधिकारी रतन पांडेय ने बताया कि विशेषांक महायेगी गुरु गोरक्षनाथ के जीवन, दर्शन, शिक्षा व उनकी योग साधना पर आधारित रहेगा। यह भी पढ़ें- अब अधिकतम छह वर्ष शोध के लिए मिलेगा समय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...