तीन हजार रू का मोबाइल के लिए तीन दोस्तों ने की छोटू की हत्या , 35 दिन बाद कंकाल बरामद
लातेहार, सितम्बर 21 -- मनिका,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र से 15 अगस्त को लापता हुए नाबालिग छोटू कुमार हत्याकांड़ का खुलासा पुलिस ने सोमवार को कर दिया। बता दें कि वह 35 दिनों से लापता था। पुलिस के अनुसार तीन हजार रू का एंड्रॉयड मोबाइल फोन छोटू कुमार की हत्या का मुख्य कारण बना। मामले में तीन आरोपियों में शामिल प्रेमचंद भुइयां ग्राम सिंजों, शिवम भुइयां उर्फ शिवम कुमार उर्फ श्याम मनिका और अमित कुमार मनिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से नाबालिग का कंकाल, स्कूल ड्रेस, चप्पल, छीना गया मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त बाइक पुलिस ने बरामद की है। जानकारी के अनुसार बंदुआ गांव निवासी कृष्णा प्रसाद पिता सरजू साव ने 15 अगस्त को अपने नाबालिग पुत्र छोटू कुमार के लापता होने की सूचना मनिका थाना में दी थी। सूचना के बाद पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.