बुलंदशहर, जुलाई 15 -- सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर में उधार के रुपये के लेनदेन का विवाद मंगलवार की रात खूनी संघर्ष में बदल गया। खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरे पक्ष के व्यक्ति को गाड़ी से कुचलकर मार दिया गया। खूनी संघर्ष में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। रात में ही एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह गांव निजामपुर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए दिशा निर्देश दिए। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिकंदराबाद क्षेत्र स्थित हीरा कालोनी निवासी उत्तम शर्मा ने दूसरे पक्ष के निमित से कुछ रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस मांगने पर दोनों के बीच फोन पर गा...