गुड़गांव, फरवरी 19 -- सोहना, संवाददाता। शहर थाना पुलिस ने एक युवक से नकदी लूटने के मामले में तत्परता दिखाते हुए तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लुटेरों ने महज 3 हजार रुपये के लिए एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बाइक और आरोपियों की पहचान की, हालांकि तीसरा आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। वारदात सोहना के वार्ड नंबर 12 स्थित नट कॉलोनी की है। पीड़ित राकेश अपनी गाड़ी में बैठकर जेब में रखे नोटों की गिनती कर रहा था। उसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। दो युवक बाइक से उतरे और राकेश के हाथ से नोट छीनने का प्रयास करने लगे। खुद को बचाने के लिए जब राकेश गाड़ी के अंदर नीचे की तरफ झुका, तो एक आरोपी ने अपने पास मौजूद धारदार कैंची से राकेश की गर्दन पर हमला कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.