वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) के आह्वान पर बुधवार को वाराणसी में दवा दुकानों की देशव्यापी हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। शहर की 3000 से अधिक थोक और खुदरा दवा दुकानें पूरी तरह बंद रहीं, जिससे सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों और उनके परिजनों को उठानी पड़ी। लंका, कबीरचौरा, सोनिया, सप्तसागर मंडी, बुलानाला समेत शहर के प्रमुख इलाकों में मेडिकल स्टोरों के शटर गिरे रहे और लोग जरूरी दवाओं के लिए एक दुकान से दूसरी दुकान भटकते नजर आए। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में केमिस्टों की हड़ताल, मरीज परेशानदवा दुकानों का बंद रहना सुबह से ही सर सुंदरलाल अस्पताल, कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल और निजी अस्पतालों के बाहर मरीजों की लंबी कतारें दिखीं। डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद ज...