श्रावस्ती, जून 5 -- इकौना,संवाददाता। इकौना बाजार में अतिक्रमण प्रतिदिन की समस्या बन गई है। कभी कभार पुलिस का अभियान चलता भी है तो दुकानें समेट ली जाती हैं और पुलिस के जाते ही फिर से दोनों पटरियों पर दुकानें खुल जाती हैं। जिसका कारण दुकानदार ही हैं। जो अपनी दुकान के सामने पैसे लेकर ठेला व सब्जी की दुकानें लगवाते हैं। इसके लिए उन्हें हर महीने तीन से चार हजार रुपए मिल जाते हैं। इकौना नगर के मुख्य बाजार में संजय पार्क से दुर्गा मंदिर भिनगा मार्ग तक अतिक्रमण के कारण निकलना दूभर हो जाता है। सड़क की पटरियों पर फल और सब्जी के ठेलों का कब्जा बराबर बना रहता है। यह भी पढ़ें- ई रिक्शा चौक -चौराहे पर खड़ा करने से लग रहा जाम इसके साथ ही स्थानीय दुकानदार भी अपनी दुकान का सामान पटरियों पर कब्जा करके रखे हुए हैं। इससे फुटपाथ पर पटरियां गायब नजर आती हैं। स...