फरीदाबाद, जून 17 -- फरीदabad,केशव भारद्वाज। बदमाशों पर निगरानी करने और वारदात से पहले की उन्हें दबोचने के लिए पुलिस ने क्राइम इंटेलिजेंस मॉडल के तहत जघन्य वारदातों में शामिल 3,499 बदमाशों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया है। यह डेटा पिछले 10 वर्ष में सक्रिय रहे बदमाशों का तैयार किया गया है। इनमें से 617 अपराधियों का सत्यापन भी किया जा चुका है। पुलिस का दावा है कि इस निगरानी व्यवस्था से पुलिस को अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। पुलिस द्वारा तैयार किए गए इस डिजिटल डेटाबेस में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट, झपटमारी, रंगदारी और शस्त्र अधिनियम जैसे गंभीर मामलों में शामिल बदमाशों का पूरा आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। इसमें उनके घर, संपर्कों और गतिविधियों से जुड़ी जानकारी भी शामिल की जा रही है। बदमाशों का डेटा तैयार होने के बाद पुलिस ने बदमाश...