तीन हजार फलदार पौधों का होगा वितरण
साहिबगंज, अगस्त 13 -- साहिबगंज। गंगा मिशन कोलकाता के तहत गंगा नगरी साहिबगंज को हरा भरा करने के लिए गुरुवार को कोलकाता से करीब तीन हजार फलदार पौधा यहां पहुंचा है। इनमें आम, नारियल, कटहल, अमरूद, आंवला, त्रिफला सहित विभिन्न फलों का पौधा शामिल है। फलदार पौधा को शहर के भरतीया कॉलोनी में रखा गया है। गंगा मिशन के सदस्य सुरेश निर्मल ने बताया कि जल्द ही गंगा मिशन की ओर से फलदार पौधा को नि:शुल्क वितरण किया जाएगा, ताकि शहर व जिला हरा भरा रहे ओर अपने से लगाए फलदार पौधा का फल खाए। 17 अगस्त को विद्यालय के बच्चों के बीच पौधा वितरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: कोलकाता से लाया गया फलदार पौधा, होगा निशुल्क वितरण यह भी पढ़ें- Bagaha News: पेड़ हमारे जीवन का मूल आधार: अमित गुप्ता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.