जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- जमशेदपुर, संवाददाता। गोलमुरी पुलिस केंद्र में चोरों ने चौकीदार की बाइक चोरी कर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे डाली है। करीब तीन हजार पुलिसकर्मियों की मौजूदगी वाले पुलिस केंद्र परिसर से एक चौकीदार की बाइक चोरी हो गई। घटना के बाद गोलमुरी थाने में बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगालने के साथ चोरों की तलाश में जुटी है।

घटना की जानकारी बोड़ाम थाना क्षेत्र के नूतनडीह निवासी चौकीदार विजय उरांव प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए गोलमुरी पुलिस केंद्र आया हुआ है। विजय के अनुसार, वह अपनी बाइक को बैरक के बगल स्थित फैमिली क्वार्टर की पार्किंग में खड़ा करता था।

कामवाई प्रक्रिया विजय ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसने अपनी बाइक पार्किंग में खड़ी की थी। 11 सितंबर की दो...