तीन हजार छात्र पढ़ाई और फीस को लेकर चिंतित
गोरखपुर, जून 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जीडीएम ने छह कोचिंग सेंटर और एक लाइब्रेरी को सील करने के बाद करीब दो से तीन हजार छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। इन संस्थानों में नीट, जेईई, यूपीएससी, पीसीएस समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की भी तैयारी कराई जाती थी। अधिकांश छात्रों ने एक, दो और तीन वर्ष के कोर्स की फीस पहले ही जमा कर रखी है। कार्रवाई के बाद दूर-दराज से आने वाले छात्र और उनके अभिभावक रोजाना कोचिंग सेंटर पहुंच रहे हैं, लेकिन मुख्य गेट पर ताला लगा मिलने से उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। छात्र अपनी पढ़ाई और जमा फीस को लेकर असमंजस में हैं। कई अभिभावकों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में कुछ दिन का भी व्यवधान नुकसान पहुंचा सकता है। यह भी पढ़ें- मानचित्र व फायर एनओसी में खामियां, 10 कोचि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.