चतरा, फरवरी 3 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड उप प्रमुख राहुल गुप्ता ने लिखित आवेदन देकर प्रखंड विकास पदाधिकारी निखिल गौरव कमान कच्छप को 15वीं वित्तीय आयोग की राशि का दुरुपयोग किये जाने के मामले की जांच से संबंधित आवेदन दिया है। उप प्रमुख राहुल गुप्ता के द्वारा मंगलवार को 15वीं वित से वेंडर के द्वारा कई पंचायत में सीमेंटेड कुर्सी लगाई जा रही है। जिसमें घोर अनियमितता बरती जा रही है। जिसका खुलासा उप प्रमुख राहुल गुप्ता ने जांच का आवेदन देकर किया है। उप प्रमुख राहुल गुप्ता ने बताया कि बाजार में जिस सीमेंटेड कुर्सी की कीमत तीन हजार है। उसी कुर्सी को अठारह हजार रुपये भेंडर के माध्यम से पंचायतों में खरीदारी की गई है। साथ ही बताया गया है कि पंचायत में कुर्सी उपलब्ध कराये बिना ही उसकी राशि की निकासी कर ली गई है। बाजार के कीमत से 6 गुना ज...