बागपत, अगस्त 2 -- चांदीनगर। ढिकौली गांव की बेटी चारवी को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में एमएससी (गणित) में विश्वविद्यालय एवं संबद्ध 724 महाविद्यालयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर तीन स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया। चारवी को कुलपति स्वर्ण पदक, डॉ. प्रेम कंसल स्वर्ण पदक और कैलाश प्रकाश उच्च शिक्षा मंत्री स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। परिजनों ने बताया कि चारवी की मां संगीता शिक्षिका हैं। चारवी ने अपनी सफलता का श्रेय मां और शिक्षकों को दिया। वहीं, शनिवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों, परिजनों और शुभचिंतकों ने चारवी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। यह भी पढ़ें- एमए गृह विज्ञान का शत प्रतिशत परिणाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...