प्रयागराज, अगस्त 6 -- प्रयागराज। रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए प्रयागराज होकर गुजरने वाली तीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। नई दिल्ली-सुपौल आरक्षित स्पेशल (04072/71) अब 30 सितंबर और दो अक्टूबर तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। वहीं, रांची-आनंद विहार स्पेशल (02877/78) का संचालन 26 और 27 सितंबर तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से सूबेदारगंज होकर चलेगी। इसके अलावा अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक स्पेशल (09447/48) के संचालन में भी एक-एक अतिरिक्त फेरा बढ़ाया गया है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले समय-सारिणी की जानकारी लेने की अपील की है। यह भी पढ़ें- कैंट से गुजरेगी सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...