भदोही, मई 20 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नेवाजीपुर मोड़, लालानगर टोल प्लाजा और अमिलौर के पास हुए सड़क हादसों में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। नेवाजीपुर मोड़ के पास दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में चककिसुन दासपुर निवासी नीरज उपाध्याय (35) घायल हो गए। घायलावस्था में सरकारी एंबुलेंस की सहायता से उन्हें डीघ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।लालानगर टोल प्लाजा के पास ड्यूटी पर जाते समय झपकी आने से बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार डॉक्टर कॉलोनी गोपीगंज निवासी जनेश सिंह (44) और काशीराज महाविद्यालय औराई निवासी शेष कुमार (55) घायल हो गए। यह भी पढ़ें- अलग-अलग सड़क हादसों में चार घायल, हायर सेंटर रेफर दोनों को सरकारी एंबुलेंस ...