औरंगाबाद, जून 15 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर। अनुमंडल अग्निशमन विभाग, दाउदनगर की ओर से अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों में मॉक ड्रिल आयोजित कर आग से बचाव एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने की स्थिति में त्वरित बचाव, प्राथमिक सुरक्षा एवं आपातकालीन कार्रवाई का प्रदर्शन किया गया। श्याम किशोर इंडेन गैस, फतेहपुर पंचायत के टाल, निजी क्लीनिक, अहियापुर तथा सैनिक कैंटीन ग्राम हैबसपुर मॉक ड्रिल कराया गया। मॉक ड्रिल में प्रधान अग्निक महेश यादव, अग्निक चालक प्रमोद कुमार एवं अग्निक नीतीश कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...