तीन स्थानों पर आग, 85 बीघा खेत की फसल जली
आजमगढ़, अप्रैल 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर सोमवार की दोपहर में आग लगने से 85 बीघा से अधिक खेत की फसल जलकर नष्ट हो गई। लपटों के विकराल रूप लेने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मेंहनगर संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के टिसौरा गांव के पूर्वी सीवान में किसान ओमप्रकाश पांडेय के खेत में गेहूं की फसल खड़ी थी। खेत के ऊपर से बिजली का तार गुजरा है। दोपहर में हवा चलने के कारण तार में आपस में टकरा गए। जिससे निकली चिंगारी फसल के ऊपर जा गिरी। जिससे आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकारल रूप ले लिया। आग तेजी से फैलने लगी। करीब 35 बीघा खेत की फसल आग की भेंट चढ़ गई। गांव के दर्जनों लोग आग बुझाने में जुटे रहे। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची। काफी मशक्कत के बाद किसी तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.