तीन स्टेशनों पर तीन ट्रेनों का ठहराव होगा
वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने हरपालगंज और सराय हरखू स्टेशनों पर दो ट्रेनों के ठहराव का निर्णय लिया है। उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि 26 जून से शिवपुर-उतरेटिया मेमू (गाड़ी संख्या-64281/64282) हरपालगंज स्टेशन पर एक मिनट रुकेगी। 26 जून से पटना-कोटा एक्सप्रेस तथा 27 जून से कोटा-पटना एक्सप्रेस का जौनपुर सिटी स्टेशन पर दो मिनट तक ठहराव होगा। इसी क्रम में 27 जून से वाराणसी-लखनऊ शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का सराय हरखू स्टेशन पर एक मिनट का ठहराव होगा। यह भी पढ़ें- तीन ट्रेनें सराय हरखू, हरपालगंज और जौनपुर सिटी पर भी रुकेंगी यह भी पढ़ें- वाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस समेत इन 3 ट्रेनों का 3 नया स्टापेज, यात्रियों के लिए राहत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.