बगहा, मार्च 30 -- नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि प्रखंड के तीन स्कूलों का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली गई है। प्राथमिक स्कूल कौलांची, मुरली पिपरा व नरकटियागंज उर्दू स्कूल में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।मामले में स्कूलों के प्रधान शक्षिकों ने शिकारपुर थाने में आवेदन सौपा है।आवेदन में प्रधान शक्षिकों ने बताया है कि चोरों ने स्कूल के स्टोर रूम का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली है।सोमवार को स्कूल खोले जाने पर घटना की जानकारी मिली।थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...