नई दिल्ली, फरवरी 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को एक बार फिर दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित स्कूल परिसरों को खाली कराया और तलाशी अभियान चलाया। घंटो चली जांच के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस और साइबर टीमें अब ई-मेल के स्रोत की जांच में जुटी हैं। फायर विभाग के मुताबिक, कंट्रोल रूम को दिल्ली में द्वारका स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल और पश्चिम एन्क्लेव स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल को बम की धमकी वाला ईमेल मिला था। सूचना मिलते ही स्थानीय दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। एहतियातन स्कूल प्रशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.