बाराबंकी, अप्रैल 1 -- बाराबंकी। नए शिक्षा सत्र के पहले दिन ही स्कूलों में छात्रों को लाने व ले जाने के लिए लगे स्कूली वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी की जाती मिली। बिना मानक पूरा किए वाहनों का संचालन होते मिला। यहां तक गाड़ी चलाते समय चालक मोबाइल पर बात करते दिखे। पीटीओ ने ऐसे तीन वाहनों को सीज करते हुए आठ का चालान किया। लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर बुधवार को पीटीओ रविचंद्र त्यागी ने स्कूली वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि आठ ऐसे स्कूली वाहन मिले जिनमें सीसीटीवी, फास्ट एड बॉक्स नहीं मिले। चालक बिना डीएल गाड़ी चलाते मिले, सीटबेल्ट तक नहीं लगा रखी थी। कुछ वाहनों का टैक्स बाकी मिला। इन आठ वाहनों का चालान किया गया। वहीं दो निजी वाहन मिले जो बच्चों को ले जाते मिले और एक वाहन चालक मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाता मिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.