तीन स्काउट्स को राज्य पुरस्कार के लिए चयन
हापुड़, मई 12 -- क्षेत्र के हिम्मतपुर रोड़ स्थित आरएसके इंटर कॉलेज के तीन स्काउट्स का चयन राज्य पुरस्कार 2025 के लिए हुआ है। इनमें से दक्ष पाल को 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में प्रतिभाग करने का अवसर मिला है। यह चयन सर्वोदय इंटर कॉलेज पिलखुआ में आयोजित चार दिवसीय शिविर के दौरान हुआ। इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजीव कुमार गोहित ने बताया कि भारत स्काउट एंड गाइड के डी.ओ.सी. (स्काउट) श्रीप्रकाश शर्मा और नीता कौशिक (गाइड) के मार्गदर्शन में यह शिविर आयोजित किया गया था। राज्य पुरस्कार के लिए कॉलेज के दक्ष पाल पुत्र महेन्द्र सिंह, नवनीत पाल पुत्र बिशनपाल और मयंक पाल पुत्र मूलचन्द्र पाल का चयन किया गया। इन्हीं तीनों स्काउट्स में से दक्ष पाल को 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के सात दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चुना गया है। इस कार्यक्रम में दक्ष पाल ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.