गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कमिश्नरेट में हर बुधवार आयोजित होने वाले वादी संवाद दिवस के तहत 22 जुलाई को भी बड़ी संख्या में फरियादी थानों तक पहुंचे और अपने मामलों की स्थिति की जानकारी ली। तीनों जोन के थानों में कुल 303 वादियों ने पुलिस अधिकारियों और विवेचकों से सीधे संवाद कर अपने मुकदमे की प्रगति जानी। पुलिस आयुक्त द्वारा लागू की गई वादी संवाद नीति के तहत यह पहल लगातार जारी है, जिसका उद्देश्य आम लोगों को त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाना है। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में नगर जोन के थानों में 122, ट्रांस हिंडन जोन के थानों में 86 और ग्रामीण जोन के थानों में 95 पीड़ित पहुंचे। सभी को उनके मामलों से जुड़ी ताजा स्थिति से अवगत कराया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने विवेचनाधीन मुकदमे, एनसीआर और गुमशुदगी से जु...