वाराणसी, फरवरी 16 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। ट्रॉमा सेंटर की ओर बीएचयू सेंट्रल ऑफिस में कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस दौरान हीमोग्लोबिन, सीबीसी, किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी), लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी), थायरॉइड प्रोफाइल और मधुमेह की नि:शुल्क जांच हुई। इस दौरान ऑन-साइट इमेजिंग सुविधा के अंतर्गत पोर्टेबल एक्स-रे सेवा उपलब्ध कराई गई। इसमें छाती का एक्स-रे तथा अन्य आवश्यक रेडियोलॉजिकल जांच की गईं। ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज प्रो. सौरभ सिंह के नेतृत्व में लगे शिविर में 300 से अधिक कर्मचारियों को परामर्श मिला। इस दौरान डॉ. मनीष निगम और डॉ. आकांक्षा चौधरी मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.