आजमगढ़, अप्रैल 26 -- आजमगढ़, सवाददाता। बिजली कनेक्शन लेने में दूरी अब उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी नहीं बनेगी। विद्युत विभाग ने नई व्यवस्था लागू करते हुए घर से बिजली खंभे की दूरी की सीमा 60 मीटर से बढ़ाकर 300 मीटर तक कर दी है। पहले किसी उपभोक्ता का घर बिजली खंभे से 60 मीटर से अधिक दूरी पर होता था, तो उसे कनेक्शन के लिए पूरा इस्टीमेट बनवाना पड़ता था। इसमें खंभे, तार और अन्य सामग्री का खर्च शामिल होता था। जिससे लागत काफी बढ़ जाती थी। एक खंभा लगवाने में ही लगभग 25 हजार रुपये तक का खर्च आ जाता था, जो आम उपभोक्ताओं के लिए भारी पड़ता था।उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की ओर से 60 मीटर के स्थान पर घर से विद्युत खंभे की दूरी 300 मीटर तक कर दी गई है। इसके तहत अब उपभोक्ताओं को 300 मीटर की दूरी तक एक निर्धारित शुल्क जमा कर कनेक्शन दिया जा सकता है। विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.