बरेली, मार्च 27 -- तीन सौ बेड अस्पताल को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर संचालित करने की तैयारी तेज हो गई है। इसके तहत जल्द ही लखनऊ से विशेषज्ञों की टीम अस्पताल का निरीक्षण करने बरेली पहुंचेगी। टीम निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेगी, जिसके आधार पर अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में पीपीपी मोड पर संचालित करने का निर्णय लिया जाएगा। जिला अस्पताल पर लगातार बढ़ते मरीजों के दबाव को देखते हुए तीन सौ बेड अस्पताल को पीपीपी मोड पर संचालित करने का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। करीब 13 वर्ष पूर्व 69 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस अस्पताल में वर्तमान में सीमित सेवाएं ही संचालित हो रही हैं, जिनमें एआरबी वैक्सीन, ईएनटी और स्किन की ओपीडी शामिल हैं। पीपीपी मोड पर संचालन शुरू होने से यहां मरीजों को आधुनिक और बेहतर स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.