फतेहपुर, दिसम्बर 9 -- बिंदकी। नगर में स्थित नजूल की जमीन पर जारी निर्माण पर लेकर राजस्व व नगर पालिका प्रशासन की आंख बंद है। हद है कि तीन सौ मीटर पर नगर पालिका और चार सौ मीटर दूरी पर एसडीएम दफ्तर है, बावजूद इन अफसरों को नजूल की जमीन पर जारी निर्माण नजर नहीं आ रहा है। अब तो नगर के लोग भी सवाल उठा रहे हैं कि नगर पालिका और राजस्व अफसरों की मिली भगत को करोड़़ों की बेसकीमती जमीन पर अवैध कब्जा कराया जा रहा है। वहीं लामबंद सभासदों ने प्रमुख सचिव और डीएम से शिकायत करते हुए प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की है। बिंदकी के सभासद सुनील पाल और भारती के पति सर्वेश ने नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव, निदेशालय, मंडलायुक्त प्रयागराज और जिले के डीएम तक को शिकायत से अवगत कराया है। आरोप लगाया कि नजूल भूमि पर नगर पालिका परिषद की मेहरबानी से निर्माण हो रहा है। जि...