तीन सौ ग्राम अफीम के साथ पशु तस्कर गिरफ्तार
बरेली, सितम्बर 30 -- भोजीपुरा। पुलिस ने सोमवार की रात एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर 302 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। भोजीपुरा की धौराटांडा के चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने सोमवार रात अटापट्टी शुमाली रोड से शकील अहमद को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से 302 ग्राम अफीम बरामद हुई है। धौराटांडा निवासी शकील खिलाफ गोकशी के तीन, शस्त्र अधिनियम के दो व जान लेवा हमला एक मुकदमा पहले से दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.