भदोही, मई 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर में गृहकर बकाया वसूली को लेकर सख्ती बढ़ती जा रही है। नपं प्रशासन द्वारा करीब तीन सौ बकाएदारों को नोटिस जारी की जा चुकी है। हिदायत दी गई है कि एक माह के अंदर गृहकर बकाया जमा नहीं हुआ तो आरसी जारी की जाएगी। बकाएदारों को नोटिस मिलते हड़कंप मच गया है।ईओ धर्मराज ने बताया कि नगर पंचायत ज्ञानपुर में करीब आठ सौ ऐसे हैं जो लोग गृहकर बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। पूर्व में सख्ती बरतने से कुछ लोगों द्वारा गृहकर जमा करा दिया गया था। ऐसे में नपं प्रशासन द्वारा तीन सौ लोगों को नोटिस जारी कर दी गई है। नगर पंचायत में कुल पंद्रह लाख जलकर बकाया है। ऐसे में नोटिस जारी करते हुए सख्त हिदायत दी गई है कि एक माह के अंदर बकाया का भुगतान नहीं हुआ तो विभागीय स्तर से आरसी जारी की जाएगी। नगर पंचायत विभाग के कर्मियों...