रायबरेली, मार्च 31 -- रायबरेली संवाददाता। कठघर फीडर से जुड़े करीब तीन सौ गांवों में मंगलवार को करीब दस घंटे बिजली गुल रही। इससे ग्रामीण परेशान रहे। लोगों ने कहा कि गर्मी की शुरू होते ही बिजली की कटौती शुरू हो गई है। अब ग्रामीण इलाकों में कृषि कार्यों के चलते बिजली इस समय अधिक आवश्यकता है। ऐसे में बदहाल आपूर्ति व्यवस्था ने मंगलवार को लोगों का हाल बेहाल रहा। सुबह से ही बिजली लापता हो जाने के कारण पीने के पानी का संकट हो गया। मंगलवार को सुबह कठघर फीडर से जुड़े सैदनपुर, खागीपुर सड़वा, पूरे पंडित, सांडबरा, पकरा, मनेहर, खरगपुर कुर्मियाना, घोरवारा सहित करीब तीन सौ गांव में आपूर्ति बाधित हो गई। मैसेज आने पर पता चला कि बिजली साढ़े बारह बजे के बाद शुरू कर दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जब दो बजे तक भी बिजली बहाल नहीं हुई तो लोगों ने विभाग के जिम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.