तीन सौ कैमरे खंगाले, 100 से पूछताछ, शिनाख्त न हत्यारों का लगा सुराग
लखनऊ, अप्रैल 14 -- काकोरी इलाके के मदारपुर मार्ग प्लाटिंग एरिया में हत्याकर फेंकी गई महिला के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार नगर निगम के विद्युत शव दाह केंद्र में करा दिया। उधर, तफ्तीश में लगी पुलिस टीम अबतक 300 से अधिक सीसी कैमरे खंगालने के साथ ही 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसके बाद भी न तो महिला की शिनाख्त हुई न हत्यारों का सुराग लगा। पुलिस ने करीब 150 संदिग्ध गाड़ियों को चिंह्नित किया है। उनका लखनऊ और पड़ोसी जनपदों में परिवहन विभाग से ब्योरा जुटा रही है। इसके साथ ही तीन टीमों ने करीब 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की पर महिला के बारे में कुछ जानकारी नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- बहू की खौफनाक साजिश, पहले सास को जहरीली चाय दी, बची तो रोटी में डालकर खिलाया पुलिस ने अब पड़ोसी जनपदों से महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.